Kanpur Dehat Murder: अधेड़ की लकड़ी के डंडे से प्रहार कर हत्या...आशनाई में वारदात का शक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में हत्या की वारदात से फैली सनसनी

कानपुर देहात, अमृत विचार। कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र में कथरी गांव में अधेड़ की लकड़ी के डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू की।

बता दें कि, पूरा मामला सट्टी थानाक्षेत्र के कथरी गांव का है। यहां सोमवार की रात गांव के नाहर सिंह (50) घर के बाहर लेटे हुए थे। जहां लकड़ी के डंडे से प्रहार कर अधेड़ की हत्या कर दी गई। हत्या क वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। अगली सुबह परिजनों ने खून से लथपथ शव देखा।

मृतक के बेटे आजाद ने पड़ोस के रहने वाले अश्वनी के खिलाफ अपनी पिता हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता नाहर सिंह को पड़ोसी अश्वनी पर अपनी पत्नी से आशनाई का शक रहता था। इस बात को लेकर वह पिता से रंजिश रखता था। पहले भी वह कई बार धमकी दे चुका था। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: मुलायम सिंह के करीबी नेता आज होंगे भाजपाई, सपा-कांग्रेस के कई कद्दावर भी समर्थकों के साथ होंगे शामिल

संबंधित समाचार