Kanpur: चुनाव डयूटी में 22 बसों से भेजे गए एक हजार पुलिसकर्मी; प्रथम व द्वितीय चरण मतदान के बाद लौटेंगे शहर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में प्रथम और द्वितीय चरण के मतदान के लिए कानपुर से 22 बसों में एक हजार पुलिस कर्मियों (150 दरोगा व 850 सिपाही) को एडिशनल सीपी हरीश चन्दर ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस दौरान डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव, एडीसीपी पूर्वी लखन सिंह यादव, एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार मौजूद रहे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर क्राइम और मुख्यालय व चुनाव के नोडल अधिकारी विपिन मिश्रा ने बताया कि रवाना किए गए पुलिस कर्मी सहारनपुर, नोएडा और अमरोहा में चुनाव संपन्न कराएंगे। 

चुनाव ड्यूटी में पुलिस कर्मियों को पहली बार किट जिसमें दवा और नाश्ता है, दी गई है। अब ये पुलिस कर्मी द्वितीय चरण के चुनाव के बाद कानपुर लौटेंगे। ड्यूटी में जाने के लिए कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और दरोगा रैंक के लिए अलग-अलग बसों का इंतजाम किया गया। प्रत्येक बस में पानी और नाश्ते का पर्याप्त इंतजाम था।

यह भी पढ़ें- Kanpur: शहर में इन जगहों पर खड़ी होंगी चुनाव के लिए बसें...नगर निगम को मिले व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Uttarakhand News: नैनीताल में डीएम की बड़ी कार्रवाई, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर कई भूखंड सरकार में निहित
पर्यावरण दिवस पर यूपी के जिलों में कार्यक्रम, सीएम योगी के जन्मदिन पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण
Aligarh News : अलीगढ़ में मुस्लिम समुदाय ने मनाया CM योगी का जन्मदिन, धर्मगुरु इफराहीम ने मांगी विशेष दुआ
Great Nicobar Project : ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर राहुल गांधी ने डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर सरकार को घेरा, बोले-''रक्षा रणनीति से इसका कोई संबंध नहीं''
UP Board Compartment 2026: यूपी बोर्ड के छात्रों को सुधार का दूसरा मौका, इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए मांगे आवेदन