गोंडा: पेट्रोल पंप के सेल्समैन की पिटाई कर 80 हजार रुपये लूटे, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उमरीबेगमगंज/गोंडा, अमृत विचार। उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के बेलसर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप से बाइक सवार तीन युवकों ने सेल्समैन की पिटाई कर 80 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पंप मालिक ने तीन युवकों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के पूरे अहलाद अमदही निवासी अजय प्रताप सिंह के मुताबिक बेलसर मार्ग पर आदमपुर गांव के समीप टीबीएस किसान सेवा केंद्र के नाम से उनका पेट्रोल पंप है। अजय प्रताप का कहना है कि मंगलवार दोपहर दो बजे बाइक सवार तीन युवक उनके पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पेट्रोल भराने के बाद जब सेल्समैन सूरज सिंह ने पैसा मांगा तो हाथापायी युवक उससे करने लगे।

जब वह केबिन की तरफ भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए केबिन की तरफ चले गए और सेल्समैन की पिटाई कर उसके पास से 79800 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। मारपीट और लूट की पूरी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। अजय प्रताप सिंह ने तीनों युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है‌। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की छानबीन में जुटी है।

यह भी पढ़ें:-सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी ने किया रोड शो, मिला भारी जनसमर्थन, जमकर लगे योगी-योगी के नारे

 

संबंधित समाचार