आईपीएल-13: जडेजा का कमाल, जीत की राह पर लौटे धोनी के धुरंधर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। शेन वाटसन (42) और अंबाटी रायुडू (41) की शानदार पारियों तथा रवींद्र जडेजा (नाबाद 25, एक विकेट, तीन कैच) के जबरदस्त हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को मंगलवार को 20 रन से हराकर जीत की राह पर वापसी कर ली। चेन्नई की आठ मैचों में यह तीसरी जीत है …

दुबई। शेन वाटसन (42) और अंबाटी रायुडू (41) की शानदार पारियों तथा रवींद्र जडेजा (नाबाद 25, एक विकेट, तीन कैच) के जबरदस्त हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को मंगलवार को 20 रन से हराकर जीत की राह पर वापसी कर ली। चेन्नई की आठ मैचों में यह तीसरी जीत है और उसके छह अंक हो गए हैं जबकि हैदराबाद को आठ मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है।

हैदराबाद के भी छह अंक हैं। चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 167 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और हैदराबाद को आठ विकेट पर 147 रन पर रोक लिया। चेन्नई की तरफ से कर्ण शर्मा और ड्वेन ब्रावो ने दो-दो विकेट लिए जबकि जडेजा ने तीन कैच लपके। हैदराबाद के लिए केन विलियम्सन ने सर्वाधिक 57 रन बनाये।

 

संबंधित समाचार