Bareilly News: सपा विधायक ने बीजेपी प्रत्याशी को बताया लुटेरा, कहा- जनता ने उन्हें विधानसभा का चुनाव हराकर भगाया है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नेहरू युवा केंद्र पर इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों की नामांकन सभा में सपा विधायक अताउर रहमान ने भाजपा प्रत्याशी को लुटेरा कह दिया। अताउर ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार बरेली नहीं, बहेड़ी के रहने वाले है। बहेड़ी की जनता ने उन्हें विधानसभा का चुनाव हराकर भगाया है। उनका भतीजा भी लुटेरा है। 

भाजपा नेताओं की अक्ल पर पत्थर पड़ गए थे जो ऐसे लुटेरे को टिकट दे दिया जिसने बहेड़ी में कोई जमीन नही छोड़ी जिस पर कब्जा न किया हो। बहेड़ी में शेरगढ़ अड्डे के पास बन रही मार्केट उन्हीं के भतीजे की है। कब्रिस्तान और श्मशान की जमीनों पर भी कब्जा करके बरातघर बनवाया है। अब बरेली की ओर रुख किया है। जनता से अपील की कि बरेली को लूटने का मौका भाजपा प्रत्याशी को न दे।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: क्षत्रिय महासभा का आंवला में बीजेपी प्रत्याशी के विरोध का एलान, 28 को देवचरा में होगी पंचायत

 

संबंधित समाचार