खटीमा: नाम छिपा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। पुलिस ने नाम छुपा युवती को शादी का झांसा देकर दो साल से शारीरिक संबंध बनाने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवती को अश्लील वीडियो वायरल करने की भी लगातार धमकी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया था।
 
पीड़िता ने 12 अप्रैल को सत्रह मिल पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि उसका 2022 में एक अमन नाम के युवक से पहचान हुई और फिर वह शादी करने का आश्वासन देने लगा। लेकिन अभी तक वह शादी को तैयार नहीं हुआ। अब पता चला है की युवक ने न केवल अपना नाम बल्कि धर्म भी छुपाया है।
 
पीड़िता ने कहा है कि 2022 से अब तक उसने बार-बार शारीरिक संबंध बनाया है। यह भी कहा है कि वह हमेशा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376/504/506 आईपीसी और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार को चौकी प्रभारी ललित बिष्ट ने टीम के साथ आरोपी नबदिया निवासी अलाउद्दीन हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार