LIVE Update - देहरादून: देखें कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान..

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की पांच सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश के 83 लाख से ज्यादा मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। 

अभी तक का ताजा अपडेट  -

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर 53.65 प्रतिशत हुआ मतदान

  • अल्मोड़ा- 44.43 प्रतिशत
  • हरिद्वार- 59.12 प्रतिशत
  • टिहरी गढ़वाल- 51.28 प्रतिशत
  • गढ़वाल- 48.79 प्रतिशत
  • नैनीताल-ऊधमसिंह नगर- 59.39 प्रतिशत

उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक 54.09 फीसदी मतदान हुआ। कुछ मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। वहीं कुछ बूथों पर मतदान के लिए लोगों का इंतजार होता रहा, लेकिन लोग नहीं पहुंचे।

शाम 3 बजे तक 45.62% मतदान

नैनीताल - 49.94%
हरिद्वार - 49.62%
अल्मोड़ा - 38.43%
टिहरी -  44.95%
गढ़वाल -  42.12%

उत्तराखंड में तीन बजे तक 45.62% मतदान हुआ है। जबकि 2019 में तीन बजे तक 48.42% मतदान हुआ था। उत्तरकाशी के सेकू गांव में बने बूथ पर केवल 11 मत पड़े। इसमें सभी कर्मचारी शामिल हैं। गांव के किसी व्यक्ति ने अभी तक मतदान नहीं किया। वहीं कासला में 14 मत पड़े।  मसूरी एमजीवीएस हाईस्कूल कफलानी के पोलिंग बूथ 91 में सुबह से 6 वोट पड़े।

एक बजे तक मतदान 

नैनीताल - 40.56%
हरिद्वार - 39.41%
अल्मोड़ा - 32.60%
टिहरी - 35.29%
गढ़वाल - 36.60%

सुबह 11 बजे तक ...

टिहरी - 23.23%
गढ़वाल - 24.43%
अल्मोड़ा - 22.21%
नैनीताल - 26.46%
हरिद्वार - 26.47% 
 
नोट - वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में 11 बजे तक 23.5% मतदान हुआ था। इस बार 24.83% फीसदी मतदान हुआ है।

 

उत्तराखंड में कई बूथों पर सन्नाटा पसरा है। राजधानी देहरादून के छावनी उच्च प्राथमिक विद्यालय क्लेमेनटाउन में मतदाता नहीं पहुंच रहे हैं। मसूरी एमजीवीएस हाईस्कूल कफलानी के पोलिंग बूथ 91 में सुबह से छह वोट पड़े। आसपास के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। पुलिस,प्रशासन लोगों को समझाने में जुटी  है, लेकिन मोटीधार,मसराना,बीच कफलानी, लोहारी गढ़,दोक,पटरानी और रतनाली गाड के ग्रामीण वोट डालने को तैयार नहीं। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी मतदाताओ का इंतजार कर रहे हैं। वहीं थराली के देवराड़ा मतदान केंद्र पर भी अभी तक कोई मतदाता नहीं पहुंचा।

संबंधित समाचार