उत्तराखंड: विधानसभा परिसर में फहरेगा 101 फीट ऊंचा तिरंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। उत्तराखंड की शरदकालीन राजधानी देहरादून स्थित विधानसभा परिसर में आगामी 16 अक्टूबर (शुक्रवार) को 101 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले यह कार्यक्रम 21 सितंबर को संपन्न होना था, उनके स्वयं कोरोना संक्रमित होने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया …

देहरादून। उत्तराखंड की शरदकालीन राजधानी देहरादून स्थित विधानसभा परिसर में आगामी 16 अक्टूबर (शुक्रवार) को 101 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले यह कार्यक्रम 21 सितंबर को संपन्न होना था, उनके स्वयं कोरोना संक्रमित होने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रातः 10:30 बजे इस 101 फिट ऊंचे तिरंगे का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही ध्वज के साथ एक शोभायात्रा निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अनेक विधायक एवं सेना के अनेक अधिकारी आमंत्रित किये गये हैं।

संबंधित समाचार