बदायूं: खानापूर्ति के बाद दस्तक अभियान पूरा, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने नहीं दिया हिसाब...जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बदायूं, अमृत विचार: दस से बीस अप्रैल तक चले दस्तक अभियान पूरी तरह फ्लाप रहा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आशा कितने गांवों में पहुंची इसकी जानकारी भी नहीं दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग अभियान के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे पा रहा है।

संक्रामक रोग नियंत्रण अभियान के तहत एक से दस अप्रैल तक आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। उसके बाद दस से बीस अप्रैल तक आशा और आंगबाड़ी कार्यकत्रियों को गांव गांव घर घर जाना था। वहां पर संक्रामक रोगों से बचाव हेतु ग्रामीणों को जानकारी देनी थी। दो दिन तक आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां दो एक गांव में पहुंची, कार्य भी किया।

बीमार लोगों को दवाएं दी गईं। उसके बाद आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कहां गईं, किस गांव में जागरूकता के लिए ग्रामीणों से संपर्क किया गया, किसी को पता नही है। स्वास्थ्य विभाग भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा है। बीस अप्रैल तक कितने गांव में कार्यक्रम चलाया गया इसकी कोई जानकारी विभाग के पास नहीं है। अभियान को लेकर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: नामांकन पत्रों की चल रही जांच, त्रुटियां दूर करने को बुलाए जा रहे प्रत्याशी

संबंधित समाचार