UP Board Result 2024 : काजल सिंह ने किया अमरोहा का नाम रोशन, 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

UP Board Result 2024 : काजल सिंह ने किया अमरोहा का नाम रोशन, 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

अमरोहा। इंटरमीडिएट की परीक्षा में अमरोहा की बेटी ने नाम रोशन किया है। छात्रा ने 97.60  प्रतिशत अंक पाकर 12वीं की परीक्षा में उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिससे परिजनों में खुशी की लहर है। उन्होंने मिठाई खिलाकर छात्रा को बधाई दी है। 

शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ। जिसमें अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के गांव सलेमपुर में स्थित रामशरण दास इंटर कॉलेज की छात्रा काजल सिंह ने 500 में से 488 अंक हासिल किए। साथ ही  इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.60 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है और जिले का नाम रोशन किया। छात्रा काजल सिंह ने बताया कि कड़ी मेहनत और लगन से ही उन्होंने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सोशल मीडिया के जमाने में आपको टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ाई करनी है। शॉर्ट टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई की जिससे उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है।

ये भी पढ़ें : UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड के नतीजे जारी, सीतापुर की प्राची निगम ने हाईस्कूल और इंटर में शुभम वर्मा ने किया टॉप, यहां क्लिक कर चेक करें रिजल्ट

 

ताजा समाचार

Bareilly News: गर्मी की नहीं परवाह, साढ़े चार घंटा पहले ट्रेन में हो गए सवार
Bareilly News: भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलना मुश्किल...तेज धूप से बचाव के लिए टोपी, चश्मे और गमछे बने सहारा
प्रतापगढ़ : भाजपा नेता के होटल में बेटे का जन्मदिन मनाने पहुंचा परिवार, प्रबंधक ने बरपाया कहर
पीलीभीत: पति नहीं मुझे तो देवर संग रहना, पंचायत में विवाहिता का जवाब सुन उड़े होश...फिर लौटाया दहेज और रिश्ता खत्म
Kanpur: कर्जदारों से परेशान होकर कारोबारियों का गलवा दिया करोड़ों का सोना, आरोपी दंपति गुरुग्राम से गिरफ्तार
Bareilly News: अचानक विकास भवन पहुंचे डीएम, कई अधिकारी-कर्मचारी मिले नदारद