बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव ने राघोपुर से भरा पर्चा, बोले- नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाजीपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव बुधवार को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। पटना से तेजस्वी हाजीपुर पहुंचे और हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय में राघोपुर क्षेत्र के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के ‘हनुमान’ कहे जाने …

हाजीपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव बुधवार को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। पटना से तेजस्वी हाजीपुर पहुंचे और हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय में राघोपुर क्षेत्र के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के ‘हनुमान’ कहे जाने वाले विधायक भोला यादव भी साथ थे।

नामांकन दाखिल करने के बाद तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर निशना साधा। उन्होंने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (जो न्यायिक हिरासत में हैं) को याद करते हुए कहा कि आज उनकी कमी सबको खल रही थी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकेगी और अब एक नई सरकार बिहार में बनेगी।

नीतीश कुमार द्वारा बिना अनुभव के नेता बताए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने (नीतीश कुमार) ही ने तो उपमुख्यमंत्री बनाया था। इससे पहले पटना आवास से हाजीपुर निकलने से पहले तेजस्वी ने अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

उल्लेखनीय है कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव फिर से राघोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनके भाई और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप इस चुनाव में समस्तीपुर जिले के हसनपुर से नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। पिछले चुनाव में वे महुआ क्षेत्र से विधायक थे। राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है। राघोपुर में मतदान दूसरे चरण में होना है।

संबंधित समाचार