अयोध्या: स्नातक व परास्नातक सम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, विद्यार्थी अब 25 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक व परास्नातक सम सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 25 अप्रैल तक परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले विश्वविद्यालय द्वारा अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई थी।

विवि के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देश पर BA, B.sc व B.com के 2nd, 4th व 6th सेमेस्टर और MA, MSC, M.com के 2nd व 4th सेमेस्टर के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अंतिम अवसर देते हुए तिथि बढ़ाई गई है।

छात्र-छात्राओं को 26 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म महाविद्यालय में जमा करना होगा। आवासीय परिसर एवं समस्त महाविद्यालयों को 27 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म को सत्यापित करना होगा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि यदि किसी ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो जाती है तो ऐसी दशा में आवेदित परीक्षा फॉर्म को महाविद्यालय अपने स्तर से संशोधन के उपरांत ही सत्यापित करेगा।

इसके अतिरिक्त छात्रों के परीक्षा फॉर्म की सूची महाविद्यालय द्वारा परीक्षा विभाग में नियत समय पर उपलब्ध करानी होगी। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि समयान्तर्गत परीक्षा फॉर्म भराने के लिए आवासीय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को सूचित किया जा चुका है।

इस अधिसूचना को विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट एवं कालेज लॉगिन पर अपलोड कर दी गई है।

संबंधित समाचार