दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, दो आतंकवादी मारे गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चकुरा इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए, इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। सुरक्षा बलों को आंतकवादियों के छुपे होने की विशेष सूचना मिली, जिस आधार पर उन्होंने एक तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षा बलों ने …

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चकुरा इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए, इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। सुरक्षा बलों को आंतकवादियों के छुपे होने की विशेष सूचना मिली, जिस आधार पर उन्होंने एक तलाशी अभियान चलाया।

जैसे ही सुरक्षा बलों ने आंतवादियों के ठिकानों को घेरा, वहां छिपे आंतकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने कहा कि शोपियां में दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया गया है। तलाशी अभियान जारी है।

संबंधित समाचार