राहुल गांधी की तबीयत हुई खराब...नहीं जाएंगे सतना, अब खड़गे करेंगे प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव-प्रचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतना। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज मध्यप्रदेश के सतना में होने वाला प्रवास उनके स्वास्थ्य कारणों के चलते रद्द हो गया है। अब उनके स्थान पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। 

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर इस बारे में जानकारी दी।  राहुल गांधी अस्वस्थ होने के कारण आज सतना नहीं आ पा रहे हैं, ऐसी स्थिति में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता खड़गे से सतना जाने के लिए अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें- क्या है 'रिलेटिव इंपोटेंसी'?, जिस वजह से एक युवा दंपति की शादी को हाईकोर्ट ने किया निरस्त

संबंधित समाचार