देहरादून: पत्नी का गला घोंट उतारा मौत के घाट, खुद ही ले गया फिर अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। यहां प्रेमनगर के समीप स्थित मिठीबेरी में पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। घटना कल रात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों का दो महीने पहले फरवरी में शादी हुई थी।

बीती रात को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और आवेश में आकर पति ने पत्नी का गला दबा दिया। महिला का नाम प्रतिभा और हत्यारोपी पति का नाम दीपक शर्मा है। दीपक दिहाड़ी मज़दूरी का कार्य करता है।

पत्नी का गला घोंटकर मार डालने के बाद दीपक खुद ही उसे अस्पताल ले गया। सुबह पुलिस को जब डेथ मेमो मिला तो सारी बात सामने आई। पुलिस ने दीपक शर्मा को हिरासत में ले लिया है और मामले की पड़ताल कर रही है।

संबंधित समाचार