लखनऊ: घर में घुसकर नर्स की बेटी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। हजरतगंज कोतवाली अंतर्गत 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नर्स की बेटी (15) से पड़ोसी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पड़ोसी ने छात्रा की पिटाई कर दी। इसके बाद मुंह बंद रखने की धमकी देकर आरोपी भाग निकला। फिलहाल, छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह के मुताबिक, क्षेत्र की रहने वाली महिला एक अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स है। उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी नाबालिग बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी शहनवाज काफी वक्त से उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। घर से स्कूल जाने के दौरान भी पीछा करता था। जिसकी शिकायत शाहनवाज की मां से की गई। लेकिन उन्होंने बेटे का पक्ष लेते हुए महिला को धमकाया था। जिसके चलते आरोपी को शह मिल गई। नर्स के मुताबिक अधिकतर उसकी नाइट शिफ्ट होती है। जिसके कारण छात्रा घर में अकेले रहती थी। इस दौरान ही आरोपी शाहनवाज ने घर में घुस कर कई बार किशोरी के साथ दुराचार किया था। आरोप है कि शाहनवाज की यौन प्रताड़ना से उसकी बेटी गुमसुम रहने लगी। इस पर महिला ने बेटी से पूछताछ की तब उसने मां को आपबीती सुनाई। महिला ने आरोपी से पूछताछ की तब शहनवाज मां-बेटी को मुंह बंद रखने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। 

प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के मुताबिक, रविवार को छात्रा की मां ने तहरीर दी थी। जिसके आधार पर आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमे में आरोपी की मां को भी नामजद कराया गया है। जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -मुरादाबाद: दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध में हुई थी सीमेंट कारोबारी की हत्या...6 साल बाद 4 आरोपियों को उम्र कैद की सजा

संबंधित समाचार