मुरादाबाद : तेंदुए की दस्तक से गांव में दहशत, खेतों में भागते हुए तेंदुए का वीडियो वायरल...वन विभाग का रेस्क्यू जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना इलाके के गांव लखनपुर लाडपुर में तेंदुए की दस्तक से लोग दहशत के साए में है। गांव और उसके आसपास के इलाकों में खौफ का माहौल है। तेंदुए की खेतों में भागते हुए वीडियो वायरल हो रही है। गेहूं के खेत में तेंदुए के घुसने क़ी सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण खेत पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तेंदुए के खेतों में होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाई। 

बताया जा रहा है कि सूचना देने के तीन घंटे के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जबकि तीन घंटे लगातार गांव और उसके आसपास के इलाकों में दहशत और खौफ का माहौल बना रहा। वन विभाग की टीम ने गेहूं के खेतों और उसके आसपास रेस्क्यू चलाकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : प्लॉट में खड़ी दो कारों में लगी भयानक आग, टला बड़ा हादसा

संबंधित समाचार