बरेली: सरहद संभालने की चाह में दौड़े तीन सौ छात्र-छात्राएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सरहद की रक्षा के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह बढ़ रहा है। इस बार एनसीसी लेने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर चयन प्रक्रिया और कठिन कर दी गई है। पहले एनसीसी सिर्फ शारीरिक दक्षता के आधार पर दी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। …

बरेली, अमृत विचार। सरहद की रक्षा के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह बढ़ रहा है। इस बार एनसीसी लेने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर चयन प्रक्रिया और कठिन कर दी गई है। पहले एनसीसी सिर्फ शारीरिक दक्षता के आधार पर दी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। बरेली कालेज में इन दिनों विभिन्न कालेजों के छात्र-छात्राओं का एनसीसी के लिए चयन किया जा रहा है।

बुधवार को मनोहर भूषण इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने शारीरिक दक्षता की परीक्षा में तीन सौ छात्र-छात्राओं ने दी। एनसीसी में सीमित सीट होने से सेना के अधिकारी भी नियमों के तहत ही अच्छे छात्र-छात्राओं का प्राथमिकता से चयन कर रहे है। शारीरिक दक्षता में तीन सौ छात्र-छात्राओं में जूनियर डिवीजन में 91 छात्र-छात्राओं का और सीनीयर डिवीजन में 120 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।

केंद्रीय मंत्री और विधायकों की आई सिफारिशें
एनसीसी पाने के लिए कई छात्र-छात्राओं ने स्थानीय नेता, मंत्री और विधायकों से सिफारिश लगवाई। कई तो केंद्रीय मंत्री की सिफारिश लेकर पहुंचे। लेकिन सेना अधिकारियों ने किसी की भी नहीं सुनीं और नियमानुसार ही चयन प्रक्रिया को पूरा किया।

संबंधित समाचार