शत-प्रतिशत मतदान से पूरा होगा 400 पार का संकल्प :वेदप्रकाश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। अबकी बार चार सौ पार का नारा साकार करने के लिए बूथ व पन्ना प्रमुखों सहित सबको कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके लिए शत प्रतिशत  मतदान कराने के लिए प्रयास करना होगा। यह बात पूरा मण्डल के भाजपा शक्ति केंद्र अंकवारा के बूथ व पन्ना प्रमुखों की बैठक में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने  कही। 

इस अवसर पर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हृदय राम यादव का स्वागत किया। करुणाकर पांडेय ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ व सबके विकास के लिए संकल्पित है। बैठक को पूर्व जिला महामंत्री शारदा यादव मंडल, प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा, चुनाव सहसंयोजक नंद कुमार सिंह,स्वामीनाथ सिंह, अमरजीत सिंह,मंडल अध्यक्ष वरुण चौधरी, राष्ट्रीय लोकदल के जिला संगठन मंत्री राम शंकर वर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान शक्ति केंद्र प्रमुख शोभाराम वर्मा, आनंद सिंह पिंटू, प्रधान संघ के जिला सचिव अनूप कुमार वर्मा, अजीत वर्मा,सुरजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -CM योगी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी! कहा-मेरा घर इमामगंज में है, बुलडोजर चला कर दिखाएं-काट डालूंगा

संबंधित समाचार