रुद्रपुर: स्कूटी सवार युवक पर चाकुओं से हमला कर किया अधमरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप में स्कूटी सवार युवक की घेराबंदी कर हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आई ब्लॉक ट्रांजिट कैंप निवासी गौरव निषाद ने बताया कि वह 21 अप्रैल की रात को वह अपने दोस्त विनीत राय के साथ स्कूटी से मुखर्जी नगर से आवास विकास की ओर जा रहा था। अचानक पुल के समीप पहले से ही घात लगाए बैठे हेमंत कुमार, अभिजीत सिंह, सुखदेव सिंह, अमन कुमार ने उसे घेर लिया और अभद्रता करते हुए हमला शुरू कर दिया।

आरोप था कि हमलावरों ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। पेट व सिर पर गंभीर चोट लगने से युवक लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। चीख पुकार सुनकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार