रामनगर: जलता पेड़ टेम्पो पर गिरा, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। पीरूमदारा क्षेत्र में बुधवार रात जलता हुआ पेड़ एक टेम्पो पर गिर गया। सवारियां लेकर जा रहे टेम्पो के चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।  

बुधवार देर रात ग्राम पीरुमदारा निवासी आनन्द अपने टेम्पो में तीन सवारी लेकर हाइवे पर रामनगर से पीरूमदारा की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सड़क किनारे जल रहा पेड़ उसके टेम्पो के ऊपर जा गिरा। हादसे से टेम्पो सवार चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पीरूमदारा चौकी के पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे।

एफएसओ उमेश चंद्र परगाई ने बताया कि अज्ञात कारणों से पीरुमदारा क्षेत्र में सड़क के किनारे एक खोखले पेड़ में आग लग गई थी। इस बीच वहां से गुजर रहे टेम्पो पर जलता पेड़ गिर गया। घायल टेम्पो सवारों को फायर ब्रिगेड और पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंचाकर मौक पर आग बुझाई। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है।

संबंधित समाचार