हल्द्वानी: मटर के अंदर रखी थी चरस, तस्कर पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह मोटर साइकिल पर मटर के अंदर चरस रखकर बेचने जा रहा था। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को रानीबाग की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। संदेह होने पर टीम ने बाइक सवार को रोक लिया और पूछताछ की।

पूछताछ में बाइक सवार ने अपना नाम राजेंद्र सिंह निवासी धानाचूली मुक्तेश्वर बताया। उसने बताया कि वह वर्तमान में जेल रोड स्थित सागुड़ी गार्डन इलाके रहता है और इंडेन गैस की गाड़ी का चलाने का काम करता है।

बाइक में एक बैग रखा था, जिसमें मटर थी। तलाशी लेने पर मटर के अंदर से 920 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में बताया कि वह चरस को मुक्तेश्वर निवासी राजू नयाल से खरीदकर लाया है और हल्द्वानी में बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार