जौनपुर में गर्मी के चलते कलेक्ट्रेट न्यायालय का बदला समय 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड़ ने शासनादेश के प्राविधानों के अन्तर्गत भीषण गर्मी व लू की तीव्रता के दृष्टिगत जौनपुर में 1 मई से 30 जून तक सभी माल एवं फौजदारी के न्यायालय एवं उससे सम्बन्धित कार्यालयों के लिए समय का निर्धारण किया है। न्यायालय का समय प्रातः 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक, जिसके मध्य पूर्वान्ह् 11 बजे से 11.30 बजे तक लंच का समय होगा। न्यायालय से सम्बन्धित कार्यालय यथा, राजस्व अभिलेखागार एवं न्याय अभिलेखागार का समय प्रातः 7.30 से अपरान्ह 2.30 बजे तक होगा। पूर्वान्ह 11 बजे से 11.30 बजे तक लंच का समय होगा। जनपद के अन्य सभी कार्यालयों का समय यथावत रहेगा।

ये भी पढ़ें -लखनऊ के इन इलाकों में वाटर सप्लाई का पता नहीं, नगर निगम और जलकर कर्मचारी संघ ने लिखा पत्र

संबंधित समाचार