लखनऊ में दौड़ रहे खतरनाक 35 हजार ई रिक्शा, फिटनेस खत्म-अब आरटीओ ने लिया ये बड़ा निर्णय 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी की सड़कों पर दौड़ रहे बेलगाम ई रिक्शा रोजाना दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। ई रिक्शा चालकों की लापरवाही के चलते लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ी रहती है। राजधानी में 35000 के करीब ई रिक्शा सड़कों पर यात्रियों को सफर करा रहे हैं जिनकी वैधता फिटनेस खत्म हो चुकी है। रिक्शा चालक अपनी कमाई के चक्कर में चार यात्रियों की जगह 10 यात्री बैठते हैं। यही कारण है कि शहर में दुर्घटनाएं बढ़ रही है। ई रिक्शा के अधिकांश चालक नाबालिक होते हैं जो सड़क पर बिना ट्रैफिक नियमों की जानकारी के रिक्शा चलाते नजर आते हैं ।

राजधानी की सड़कों ये ई रिक्शा खतरनाक हैं। कभी भी अनियंत्रित होकर हादसा कर सकते हैं। इनमें बैठने वाले यात्रियों की जान जोखिम में रहती है। पुलिस ने ऐसे ई रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरटीओ से सिफारिश की है।

वर्जन-
शहर में बिना फिटनेस के चल रहे ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाकर जांच की जाएगी। बिना फिटनेस वाले ई रिक्शा पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ऐसे वाहनों का संचालन हर हाल में बंद किया जाएगा । -संदीप कुमार पंकज आरटीओ प्रवर्तन लखनऊ 

ये भी पढ़ें -Loksabha election 2024: यूपी की 8 सीट पर मतदान जारी, CM योगी ने जनता से की ये विशेष अपील

संबंधित समाचार