पंतनगर: कल तेज हवाओं के बीच हल्की बारिश की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। मौसम वैज्ञानिकों ने आज (शनिवार को) तराई में गरज चमक और तेज हवाओं के बीच हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है।

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि आगामी सप्ताह में अधिकतम 36-37 डिग्री और न्यूनतम 16-17 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान बना रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की मिमी की बारिश होने की संभावना है। 10-12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा से हवाएं चलने का अनुमान है।
 
27 अप्रैल को जिले में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अवधि के दौरान मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। आज अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ तूफान आने की आशंका के संबंध में एक पीली चेतावनी भी दी गई है।
 
ऐसी स्थितियां 30 अप्रैल को भी जारी रह सकती हैं। तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने के संबंध में 26, 28 और 29 अप्रैल के लिए एक पीला अलर्ट  दिया गया है। किसानों को सलाह है कि वह अपने कृषि कार्य मौसम के पूर्वानुमानों के अनुसार निर्धारित करें। 

संबंधित समाचार