जौनपुर में नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र से पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वांछित अभियुक्त अमर तिवारी उर्फ कान्हा पुत्र शेषनाथ तिवारी निवासी इनामीपुर थाना सिंगरामऊ क्षेत्र के इनामीपुर बछाड़ी मोड के पास से गिरफ्तार कर चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष तरुन श्रीवास्तव के अलावा उपनिरिक्षक धुरेन्धर प्रसाद, कांस्टेबल मोहम्मद रियाज, कांस्टेबल  नौशाद हुसैन एवं कांस्टेबल अरविन्द मिश्र शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -गौतमबुद्ध नगर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत

संबंधित समाचार