बरेली: रेलवे फाटक पर ट्रेन गुजरने के दौरान चपेट में आया फल विक्रेता, मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रेलवे फाटक पर ट्रेन गुजरने के दौरान वहां खड़े फल विक्रेता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इसकी जानकारी परिवारको दी। जब इसका पता परिवार को चला तो कोहराम मच गया। 

जिला बदायूं के थाना कादरचौक के गांव मोहम्मद गंज निवासी आगाज फल बेचने का काम करता था। बीती रात वह अपनी ससुराल जा रहा था। इस दौरान आंवला फाटक के रेलवे क्रांसिग पर से बाइक निकालने की कोसी कर रहा था। ट्रेन आती देख वह रूक गया। लेकिन वह अपने आप को ट्रेन की चपेट में आने से नहीं बचा पाया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। जब इसका पता परिजनों को चला तो घर में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, बारातियों ने युवक को पीटा...पुलिस ने हिरासत में लिए दो लोग

संबंधित समाचार