देश में हिंदू जागरण का कार्य करेगी विहिप: मिलिंद परांडे

देश में हिंदू जागरण का कार्य करेगी विहिप: मिलिंद परांडे

अयोध्या, अमृत विचार। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और विहिप की केंद्रीय समिति एक दिवसीय बैठक शनिवार को ट्रस्ट भवन पर संपन्न हुई। वर्तमान में चल रहे चुनाव और समान नागरिक संहिता सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने बताया कि विहिप की दृष्टि से तत्कालीन दो विषय बहुत ही महत्वपूर्ण है।

देशभर में लागू सीएए में बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से अल्पसंख्यक हिन्दू, जैन, बौद्ध, सिख जो भारत में आए हैं उन्हें नागरिकता और सुरक्षा प्रदान करने के लिए विहिप काम कर रही है। देश भर में हमारे कैंप अनेकों जगह प्रारंभ किए गए हैं, जिसमें हिंदू, जैन, बौद्ध और सिखों का पंजीकरण, नागरिकता प्रदान करने के प्रक्रिया में कार्य किया जा रहा है।

देश में चल रहे लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में विहिप की प्राथमिकता है कि देश की गद्दी पर वही आसीन हो जो हिंदू हितों का निर्धारण करे। हिंदू हित में देश और राष्ट्र का हित है। बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए कहा कि विहिप इसके लिए पूरे देश भर में हिंदू जागरण का कार्य करेगी। 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव और विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपतराय ने कहा कि विहिप के लोग हर महीने में एक बार बैठक के लिए एकत्र होते हैं। विहिप के पदाधिकारीयों की शुक्रवार को दिल्ली में बैठक हुई थी। 

विहिप राम मंदिर के लिए पिछले 60 वर्षों से कार्य कर रहा है। इससे पूर्व सभी पदाधिकारी ने रामलला का दर्शन किया। बैठक के दौरान विहिप के संरक्षक मंडल सदस्य दिनेश चंद्र, सह महामंत्री बजरंग बांगड़ा, विनायक राव देश पांडे, कोटेश्वर शर्मा, सोलंकी शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-Video: सास को दिल दे बैठी बहू, शारीरक संबंध बनाने को करती है मजबूर, पीड़िता ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार