Kanpur: महिला को बहन व बहनोई ने दी तालिबानी सजा; पीड़िता मांगती रही रहम की भीख फिर भी नहीं रूके जालिम हाथ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सचेंडी थानाक्षेत्र में मकान बनवाने का विरोध करने पर दो बहनों का आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक बहन ने खुद की जान देने की धमकी दी।

वहीं मकान बनवाने वाली बहन को परिवार के लोगों ने विरोध कर रस्सी से बांध दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सचेंडी निवासिनी बिटनी देवी ने पुलिस को बताया कि उनके दो लड़के रामदयाल, राजकुमार व चार लड़तियां सुशीला, राधा, सुरजा उर्फ नैना, मीरा हैं। बताया कि इन दिनों वह सुरजा उर्फ नैना के लिए मकान निर्माण करवा रही थीं। जिसको लेकर बहन राधा ने विरोध किया कि मकान उसके लिए भी बनवाओ इसी बात को लेकर दोनों बहनों में विवाद हुआ। बिटनी ने बताया कि राधा पांच माह पहले घर छोड़कर कहीं चली गई थी।

लगभग 20 दिन पहले वापस आई है। 24 अप्रैल को राधा ने आपस मे बहन सुरजा से लड़ाई झगड़ा कर विवाद किया। मौके पर सचेंडी पुलिस ने पहुंचकर दोनों लोगों को समझा कर शांत करा दिया था। फिर दोबारा 26 अप्रैल को सुबह लगभग 11 बजे राधा ने दोबारा सुरजा उर्फ नैना का आपस में विवाद हो गया तो राधा ने अपने आप को चाकू मार कर आत्महत्या कर लेने की धमकी दी।

जिस पर बहन राधा, सुशीला, सुरजा और सुरजा के पति हरि ने पड़कर उसको रस्सी से बांध दिया और सचेंडी पुलिस को सूचना दे दी। जिसका वीडियो एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

सचेंडी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया वीडियो का संज्ञान में लिया गया है। बताया कि राधा और सुरजा उर्फ नैना को शांति भंग में चालान किया गया है। वहीं सुशीला, सुरजा उर्फ नैना व सुरजा के पति हरि पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: शोले फिल्म के बीरू की तरह जीजा के घर आई युवती पेड़ पर चढ़ी; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

 

संबंधित समाचार