लखनऊ: कोर्ट में बयान दिया, तो अश्लील तस्वीरें कर दूंगा वायरल, युवती की पुलिस ने आरोपी व उसके तीन साथियों पर दर्ज की एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। हसनगंज थाना अंतर्गत कोर्ट में बयान देने से रोकने के लिए दबंगों ने एक युवती को उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके अलावा युवती के परिजनों को भी धमकाया। हालांकि, युवती की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक, डालीगंज के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती (28) ने ललित कश्यप और उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने पूर्व में आरोपी के खिलाफ महिला अपराध से जुड़ा एक मामला दर्ज कराया था। जोकि न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। 

युवती का आरोप है कि बीते 21 मार्च की रात करीब साढ़े बजे ललित अपने तीन साथियों को लेकर उसके घर पर पहुंचा और हंगामा करने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसे धमकाने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा।

इंकार किए जाने पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि'' जो तुमको नशा पिलाकर तस्वीरें खीची हैं, वो सोशल मीडिया पर डाल देंगे, अन्यथा मेरे खिलाफ जो मुकदमा न्यायालय में किया है वो वापस ले लो। इसके साथ ही आरोपी ने कहा कि अगर कोर्ट में बयान दिया, तो वह उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल कर देगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुंसगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: खारा के जंगल में लगी आग, काफी नुकसान, साधु की कुटिया भी जली

संबंधित समाचार