अमेठी: भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से अमेठी के साधु संत हुए नाराज, मतदान में सहयोग न देने का लिया संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमेठी,अमृत विचार। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी जहां आज शुभ मुहूर्त में भारी समर्थकों के साथ नामांकन कर रही है तो वही गौरीगंज के सगरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने उनके खिलाफ एक बड़ा ऐलान कर दिया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौनी महराज ने भाजपा प्रत्याशी पर साधु-महात्माओं के साथ अन्याय का आरोप लगाते हुए मतदान में सहयोग न देने का सभी संतो के साथ अनुयायियों संग संकल्प लिया है।

पूरा मामला गौरीगंज के बाबूगंज सगरा आश्रम का है। जहां रविवार को आश्रम के पीठाधीश्वर महासंत मौनी महाराज का साधु-संतों व अनुयायियों को भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को मतदान में सहयोग न देने का संकल्प लेने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सगरा आश्रम पर रविवार को आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महराज द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर साधु-महात्माओं के साथ नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

संकल्प कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी का भी कार्यक्रम लगा था जिसके लिए शासन-प्रशासन की मौजूदगी में तैयारियां पूरी हो चुकी थी। कड़ी धूप में साधु संत संकल्प कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी का कार्यक्रम में आने का इंतजार करते रहे। बिना किसी सूचना के भाजपा प्रत्याशी ने कार्यक्रम को निरस्त कर दिया जिसके चलते मौनी महाराज सहित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विभिन्न मंदिरों के पीठाधीश्वर व संत नाराज हो गए।

साधु महात्माओं पर अन्याय का आरोप लगाते हुए नाराज सगरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी महराज ने साधु-संतों सहित अपने अनुयायियों को भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को मतदान में किसी भी प्रकार का सहयोग न देने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि वह अयोध्या में राम मंदिर के लिए संघर्षरत रहे हैं और समय-समय पर पूजा पाठ के साथ-साथ राम मंदिर निर्माण के लिए भू-समाधि लिए हैं अब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद वह मथुरा व काशी के लिए भी संघर्षरत है। 

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव 2024: राजनाथ सिंह का ऐतिहासिक निकला नामांकन कारवां, शंखों के ध्वनि के बीच पूरा माहौल भगवामय, हजारों के भीड़ से पटी सड़के

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात