देहरादून: भीषण आग से स्वाहा हुईं 22 झोपड़ियां, मजदूरों के तांबा जलाने से हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहारादून, अमृत विचार। देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आज सुबह आग की चपेट में आईं  22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। इस भीषण अग्निकांड से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आए आठ-नौ छोटे-बड़े सिलिंडर भी फट गए जिसने आग को और विकराल बना दिया,  करीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार यहां निवासरत करीब 23 परिवार  कूड़ा बीनने का काम करते हैं और आज सुबह कुछ लोग तांबे का तार जलाकर उससे तांबा निकाल रहे थे इसी बीच ये भीषण अग्निकांड हो गया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

संबंधित समाचार