हल्द्वानी: जेल से छूटते ही दुष्कर्म पीड़िता को पीटा, आरोपी पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद आरोपी ने जमानत पर रिहा होते ही दुष्कर्म पीड़िता को बुरी तरह पीट दिया। उसे मुकदमा वापस लेने के लिए जान की धमकी। पीड़िता की रिपोर्ट पर मुखानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता ने वर्ष 2023 में विरान के मजरे रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी राहुल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि राहुल ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, उसकी अश्लील फोटो खींची और फोटो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये ऐंठ लिए।

पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले ही राहुल जेल से जमानत पर छूटा है। बाहर आते ही उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे रास्ते में रोक लिया। उसने मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया और जब पीड़िता ने मना किया तो उसे पीट दिया। आरोपी जान की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। आरोपी व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भी भेज रहा है। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार