हल्द्वानी: काठगोदाम में पकड़े गए बिजली चोर, 6 पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली चोरी करने वाले छह लोगों को विद्युत विभाग की टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। सभी के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

बीते रविवार को काठगोदाम क्षेत्र में विद्युत वितरण उप खण्ड प्रथम सुभाषनगर के उपखंड अधिकारी नीरज चंद्र पांडे और उनकी टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। नीरज ने अवर अभियंता सुरेश चंद्र बहुगुणा, सहायक अभियंता अमित चंद्र आर्या, पुलिस निरीक्षक सतर्कता शरद चौधरी, लाइनमैन करन पाल और विक्की मौर्या के साथ काठगोदाम क्षेत्र में छापेमारी की।

इस दौरान ब्यूराखाम निवासी तारा चंद्र, शिवालिक विहार फेज दो निवासी गोविंद सिंह, प्रमोद कुमार जोशी, गोविंद सिंह बगड़वाल, ब्यूराखाम निवासी चंद्र शेखर जोशी और दीपक जोशी के घर पर विद्युत चोरी पकड़ी गई। सभी छह लोगों के घरों से टीम ने विद्युत केबल, मीटर व अन्य सामान जब्त किया है।

संबंधित समाचार