श्रावस्ती: पेड़ काटते समय लकड़ी से दबकर मजदूर की मौत, घटना के बाद परिवार और मोहल्ले में मचा कोहराम 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुर में पेड़ काटते समय लकड़ी के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई  
शुरू कर दी। भिन्गा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिकवा  निवासी पप्पू वर्मा पुत्र गीमें  वर्मा अपने अन्य साथियों के साथ गूलरा परसोहना के गांव सोनपुर में डोलम वर्मा ठेकेदार की लकड़ी काटने गया था।

पेड़ काटते समय अचानक एक डाल टूट कर पप्पू वर्मा के ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही दबकर मौत हो गई । घटना की सूचना उसके साथियों और ग्रामीणों द्वारा सिरसिया पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी । वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार व मोहल्ले में कोहराम मच गया।

 

यह भी पढ़े :लोकसभा चुनाव 2024: राजनाथ सिंह का ऐतिहासिक निकला नामांकन कारवां, शंखों के ध्वनि के बीच पूरा माहौल भगवामय, हजारों के भीड़ से पटी सड़के

संबंधित समाचार