Kanpur Crime: घर के बाहर सबमर्सिबल लगवाने को लेकर हुआ विवाद...पारिवारिक भाई-भतीजो ने वृद्ध को जमकर पीटा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पारिवारिक भाई-भतीजो ने वृद्ध की जमकर पिटाई कर दी

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र अंतर्गत घर के बाहर सबमर्सिबल लगाने को लेकर हुए विवाद में पारिवारिक भाई व भतीजो ने वृद्ध के सीने में लात-घूसे बरसाए। आनन-फानन में वृद्ध के परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बिधनू पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी।

बिधनू मझावन मंगलवार कस्बा निवासी उमाशंकर गुप्ता उम्र (60) खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण -पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी मंजू, दो बेटे, आनंद व गोविंद, बेटी सोनम व काजल है।

बेटे आनंद ने बताया की उनके पारिवारिक ताऊ भोला अपने लड़कों के साथ मिलकर अक्सर घरवालों का परेशान करता है। आरोप है कि मंगलवार के दिन घर के बाहर सबमर्सिबल बोरिंग हो रहा था। जिसको लेकर भोला अपने  लड़कों के साथ मौके पर आया सबमर्सिबल बोरिंग वाली जगह को खुद की जगह बताकर बोरिंग कराने से मना करने लगा। 

विरोध करने पर पिता उमाशंकर के साथ मारपीट करते हुए उनके सीने में लात-घूसे मारकर बेदम कर दिया। इस पर उमाशंकर गश खाकर जमीन में गिर पड़े। वारदात के आरोपी मौके से भाग निकले। परिजन आनन-फानन में घायल को बिधनू सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई।

चार फुट की गैलरी को लेकर हुआ विवाद
 
मृतक के परिजनों ने बताया की ताऊ भोला ने उनके घर के आधे हिस्से में जबरन कब्जा कर रखा है, कई बार पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नही हुई और ज़ब उनके हिस्से में चार फुट की गैलरी आई थी उसके बाद भी ताऊ भोला को सकून नहीं मिला और उन्होंने मेरे पिता की जान ले ली।

ये भी पढ़ें- Kanpur Nagar Nigam में नए नियम लागू...अब एक मिनट हुए लेट तो लगेगी अबसेंट, फेस रीडिंग से होंगी अटेंडेंस

संबंधित समाचार