Auraiya Crime: महिला की जहर देकर हत्या का आरोप, शव घर के बाहर छोड़कर ससुरालीजन फरार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में महिला की जहर देकर हत्या का आरोप

औरैया, अमृत विचार। फफूंद थानाक्षेत्र के गांव टीकमपुर में एक महिला की ससुरालियों ने नकदी की मांग पूरी न होने पर जहर पिला दिया। हालात बिगड़ने पर ससुराली महिला को लेकर भाग निकले और सुबह घर के बाहर छप्पर में शव रखकर फरार हो गए। सूचना पर परिजन और पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव फक्कड़पुर निवासी साहब सिंह दोहरे ने अपनी पुत्री सुनीता 24 वर्षीय का विवाह 14 मई 2021 को गांव टीकमपुर निवासी दशरथ से किया था। पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग नकदी मांगते हुए बेटी को मारपीट करते रहते थे। 

सोमवार की शाम ससुरालियों ने उसकी पुत्री से मारपीट की और जहर पिला दिया। जानकारी पर वह पुत्री की ससुराल पहुंचे तो वो लापता थी,पता चलने पर वह लोग औरैया साईं क्लीनिक पहुंचे। जहां मायके के लोगों को देख दामाद और ससुराल के लोग इलाज के लिए कहकर पुत्री को गाड़ी में लेकर भाग निकले। 

सारी रात उन्होंने पता किया कोई जानकारी नहीं मिली मंगलवार सुबह उनकी पुत्री का शव टीकमपुर में घर के बाहर पड़ा मिलने की सूचना पर वह पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंचे तो वहां पुत्री का शव पड़ा था और सभी फरार थे।

मौके पर सीओ अजीतमल राम मोहन शर्मा और थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम भी पहुंच गए और जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने दामाद दशरथ सिंह,ससुर,सास दो देवर शिवकरन और जयवीर सिंह व ननद के खिलाफ पुत्री को मारने की तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया पिता कि तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- PM Modi Road Show: कानपुरवासियों के लिए चार मई का दिन होगा बेहद खास...पीएम मोदी 4 बजे 400 पार के लिए करेंगे रोड शो, ये बड़ी हस्तियां रहेगी मौजूद

संबंधित समाचार