लखीमपुर-खीरी: ट्रेन से कटकर किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना मैलानी के रामलीला वार्ड निवासी विकास (15) पुत्र दाताराम की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। परिवार वालों ने मोहल्ले के ही लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है।

विकास की मां निर्मला ने बताया तीन दिन पूर्व रेलवे की जमीन पर लगे सागौन में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। जिसमें एक गाय जल गई थी। गाय मालिक सिब्बू की पत्नी ने विकास को डराया धमकाया कि आग तुमने लगाई है आग लगने से गाय की जलकर मौत हो गई है। तुम पर एफआईआर दर्ज करवा कर जेल भिजवा देंगे। 

परिवार वालों का कहना है कि इसी डर से मृतक विकास घर से सोमवार से ही गायब हो गया। तबसे ही परिजन तलाश कर रहे थे। बुधवार को रेलवे कर्मचारियों ने मैलानी से पलिया रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने विकास की शिनाख्त की। शव देखते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: चारपाई पर मिला ग्रामीण का शव, पत्नी पर प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

मौत2

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात