Kannauj में अखिलेश यादव बोले- वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट देखकर लोग BJP के खिलाफ करेंगे वोट, समर्थक एक झलक पाने के लिए रहे बेताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा

कन्नौज, अमृत विचार। कन्नौज के हसेरन में शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैक्सीन का मुद्दा उठाया। कहा कि वैक्सीन सबको लगवा दी गई। अब पता चला है कि इनको हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा है। ऐसे लोग वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट देखेंगे तो वोट भाजपा के खिलाफ करेंगे। राशन को लेकर चोट की कि 600 का राशन देकर महंगाई कर दी।

akhilesh yadav Kannauj Speech

अपने लिए मदद मांगी कहा कि अभी तक औरों के लिए वोट मांग रहे थे। अब हमें वोट देकर जिताओगे कि नहीं ? लोगों में खूब दिखा उत्साह। नेताजी का नाम लेकर भी सहानुभूति बटोरने की कोशिश की। मुलायम सिंह के निधन के बाद यह पहला चुनाव है जो उनके बिना हो रहा है। पुराने समाजवादियों का नाम लेकर भावनाएं उद्वेलित करने का प्रयास किया। विकास के काम गिनाए और आगे विकास कराने का भरोसा दिया। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे को कन्नौज से गुजारने का काम किया। कहा दिल्ली लखनऊ को कन्नौज से जोड़ दिया बिना भेदभाव के यह काम किया।

अखिलेश के लिए दिखी दीवानगी

चुनावी जनसभा में अखिलेश यादव के लिए दीवानगी दिख रही है। अपने नेता को देखने के लिए टेंट पर सपा समर्थक चढ़े रहे। टेंट पर चढ़कर अखिलेश यादव को चेहरा दिखाने की होड़ मची रही। समाजवादी झंडे लेकर सपा समर्थक झूमते नजर आएं। 

करीब एक घंटे देरी से पहुंचे अखिलेश यादव को देखने तेज धूप में भी भीड़ जुटी रही। अखिलेश यादव के साथ मंच पर पूर्व सांसद व विधायक सहित कांग्रेस और आप नेता भी मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: प्रेमिका के घर में बेहोशी हालत में मिला प्रेमी...पत्नी बोली- कोल्ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या का किया प्रयास

संबंधित समाचार