बहराइच: पत्नी ने ससुराल जाने से किया इंकार तो पति ने लगाया फंदा, पुलिस ने मौके की जांच कर शव पोस्टमार्टम को भेजा 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। जनपद के मटेरा कला गांव निवासी युवक ने अपनी ससुराल पकरा देवरिया गांव में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के मटेरा कला गांव निवासी आत्माराम पुत्र पांचू का का विवाह नानपारा कोतवाली के पकरा देवरिया गांव से हुआ है। महिला इस समय अपने मायके में है। पत्नी को विदा कराने के लिए उसका पति शुक्रवार को अपनी ससुराल गया।

जहां उसने पत्नी मंजू देवी से ससुराल चलने की बात कही। लेकिन पत्नी ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। जिस पर नाराज युवक ने ससुराल में गांव निवासी बुधराम वर्मा के बाग में शनिवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। इससे परिवार के लोग रोने लगे। पुलिस को सूचना दी गई।

प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि मृतक के विरुद्ध पत्नी मंजू ने 15 दिन पूर्व थाने में तहरीर भी दी थी।

ये भी पढ़े :कारोना रोधी टीका: Vaccine की डेढ़ अरब से अधिक डोज लगने के बाद 10 लोगों में हुई थी ब्लड क्लाटिंग

संबंधित समाचार