Kannauj: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दो की मौत व दस घायल, अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहे थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में सड़क हादसे में दो की मौत

कन्नौज, अमृत विचार। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने कार से जा रहे श्रद्धालुओं को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार सवार महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दस लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

शनिवार की सुबह ग्वालियर से अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार में तेज रफ़्तार ट्रक ने एक्सप्रेस वे के 182 किमी पर पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में  मुंबई निवासी अरुण (58) पुत्र दत्ता तरे व कर्नाटक निवासी शोभा (58) पत्नी अरविंद की मौके परी मौत हो गई। 

जबकि कर्नाटक निवासी आरुष (09), अरविंद (64), सुजीत (12), शुभ (09), लक्ष्मी (56), नारायण (64), लक्ष्मी (64), सुमन (48), मुंबई निवासी हेमा (64), ग्वालियर निवासी बलवंत (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें थाना तालग्राम पुलिस व यू पीड़ा की टीम ने एंबुलेंस की मदद से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधि कार्रवाई शुरू कर दी है। यूपीडा की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात को सुचारू कराया।

ये भी पढ़ें- PM Modi Road Show In Kanpur: पीएम मोदी के रोड शो की तैयारियां पूरी...बस आने का इंतजार, CM Yogi समेत तमाम हस्तियां रहेगी मौजूद

संबंधित समाचार