प्रयागराज में बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, दो हिरासत में-अपहरण और हत्या का है आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। बीते दिनों थरवई इलाके में अपहरण और हत्याकांड के मामले फरार चल रहे अआरोपियों और पुलिस के बीच शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गयी। जिन्हे पुलिस ने इलाज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस घटना के बाद से ही तीनों की तलाश कर रही थी। 

पुलिस के मुताबिक थरवई के मलाका पुलिया के समीप शुक्रवार की रात पुलिस भारी वाहनो की चेकिंग कर रही थी। उसी वक्त पुलिस की चेकिंग देखकर कार सवार बदमाश भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और घेराबंदी करना शुरु कर दिया। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की तो दो बदमाशों में अजय पटेल और दिलीप पटेल के पैर में गोली लग गयी। वहीं एक बदमाश मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसका भी पीछा कर उसे पकड़ लिया। 
 
गोली लगने से घायल बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया और इलाज के लिए  स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों बदमाश थरवई में हत्या और अपहरण के मामले में फरार चल रहे थे। मामले में गंगा नगर डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि पकड़े गए लोगो से पूछताछ की जाएगी। अभी उन्हे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पूछताछ में कई घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

ये भी पढ़ें -बरेली: अज्ञात वाहन ने शख्स को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

संबंधित समाचार