कासगंज: करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। युवक की लापरवाही से उसकी जान चली गई। विद्युत करंट लग जाने से युवक की मौत हो गई। घर में घरेलू उपकरण में विद्युत कार्य करते समय यह हादसा हुआ। परिजनों ने कोई भी पुलिस कार्रवाई नहीं कराई है।

सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला काशी निवासी 23 वर्षीय महाराज सिंह पुत्र कुवरपाल अपने घर में फ्रिज में विद्युत उपकरण का कोई कार्य कर रहा था। इसी बीच उसे अचानक करंट लग गया, जिससे वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया और तड़पने लगा। 

परिजनों में जब उसे तड़पते देखा तो किसी तरह विद्युत आपूर्ति बाधित की और से जिला अस्पताल ले गए, लेकिन यहां चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राधेश्याम ने बताया कि फ्रिज का तार बोर्ड में लग रहा था। शॉर्ट सर्किट होने की वजह से करंट लग गया। चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अभी छूटी भी नहीं थी मेहंदी, 12 दिन पहले हुई थी शादी
महाराज सिंह की शादी 12 दिन पहले ही कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी रेनू के साथ हुई थी। शादी में ही फ्रिज में मिला था। वह फ्रिज को संचालित कर रहा था। अभी रेनू के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि उसके उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया।

ये भी पढे़ं- कासगंज: नैतिकता के मार्ग पर चलकर सनातन को बचाना होगा: शंकराचार्य

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता