Bareilly News: भाजपा नेता की फॉर्च्यूनर कार चोरी करने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चोरी की फॉर्च्यूनर कार के साथ चोर

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना पुलिस ने भाजपा नेता की फॉर्च्यूनर कार चोरी करने वाले को गिरफ्तार किया है। चोर की पहचान बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ के चेला गांव का नेक मोहम्मद के रूप में हुई है। वह बरेली में चोरी की कार का किसी से 20 लाख रुपये में सौदा करने आया था। उसी के गिरोह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी कार चोरी की थी।

बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडे ने बताया कि 1 मार्च को जगतपुर से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह की फॉर्च्यूनर कार चोरी हो गई थी। शुक्रवार रात को गश्त के दौरान पुलिस ने चोर को कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में उसने बताया कि गिरोह के लोग शादियों के सीजन में अलग-अलग शहरों में जाकर महंगी गाड़ियां चोरी करते हैं। जिसके बाद उसे अच्छे दामों में बेंच देते हैं। आरोपी ने बताया कि उसी के गिरोह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की फॉर्च्यूनर कार दिल्ली से चोरी की थी।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: 17 केंद्रों पर 12 सौ छात्र कल देंगे नीट परीक्षा, तैयारियां पूरी

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज