रायबरेली: राहुल गांधी के नामांकन को दी गई चुनौती, देर रात जांच में मिला वैध, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। देश की सबसे हाट सीट बनी रायबरेली में कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में राहुल गांधी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। शनिवार को नामांकन पत्र की जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने राहुल के नामांकन को वैध करार दिया था। लेकिन शाम को ही एक शिकायतकर्ता अनिरुद्ध प्रताप सिंह राहुल के नामांकन को चुनौती दी थी। 

शिकायत में राहुल गांधी की राष्ट्रीयता और हाल ही में मानहानि मामले में उनकी सजा के बारे में सवाल उठाया था। शिकायत कर्ता के अधिवक्ता अशोक पांडे ने रिटर्निंग अफसर से राहुल गांधी के नामांकन को रद्द करने की मांग की थी। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण रिटर्निग आफिसर हर्षिता माथुर ने राहुल गांधी के प्रतिनिधि को मामले से अवगत कराते हुए अपना पक्ष रखने की बात कही थी। 

देर रात प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे अजय पाल सिंह ने अपना पक्ष रखा, जिसको रिटर्निग ऑफिसर ने गम्भीरता से सुना। वही अपना पक्ष रखने के बाद बाहर आए राहुल गांधी के प्रतिनिधि  ने बताया कि उनका पर्चा वैध था और वैध है। जो आरोप लगाए गए वह गलत है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रोड शो से पहले रामलला का दर्शन करेंगे पीएम मोदी, VIP गेट पर हुई सजावट, देखें Video

संबंधित समाचार