श्रावस्ती: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सत्यम को मिला गोल्ड 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश स्टेट बॉक्सिंग चैंपियन शिप बनारस में आयोजित प्रतियोगिता गोल्ड मेडल प्राप्त कर नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में श्रावस्ती का लाल सिलेक्ट हुआ। श्रावस्ती जिले के इकौना चौक निवासी सत्यम त्रिपाठी ने वाराणसी में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट थाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद आज उनका प्रथम आगमन अपने इकौना क्षेत्र में आने पर  इनका भव्य स्वागत किया जाएगा । श्रावस्ती जिले का नाम रोशन पर क्षेत्र में काफी उत्साह है इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने कोच शादाब खान को बहुत-बहुत बधाई दी है । पिता मयंकर त्रिपाठी ने बताया कि बेटे की जीत से घर में खुशी का उत्साह है। 

ये भी पढ़े:  CISCE 10वीं, 12वीं 2024 का परिणाम हुआ जारी, लिंक पर जाकर ऐसे करें चेक

संबंधित समाचार