रुद्रपुर: प्रधान की मौजूदगी में परिवार पर जानलेवा हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ग्राम नरपत नगर में मुकदमा दर्ज करवाने को लेकर चल रहे विवाद के चलते एक परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप था कि हमला ग्राम प्रधान की मौजूदगी में हुआ और प्रधान द्वारा ही समझौता करवाने का धोखा देकर हमला करवाया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली इलाके के गांव नरपत नगर निवासी उर्मिला ने बताया कि पांच मई को पड़ोसी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद परिवार रंजिश रखने लगा। आरोप था कि पांच मई की रात को गांव के प्रधान द्वारा बार-बार समझौता करने का दबाव बनाया गया। आरोप था कि प्रधान ही सभी आरोपियों को लेकर घर आया और प्रधान की मौजूदगी में पांच से छह धारदार हथियारों से लैस लोगों ने परिवार की महिला और पुरुषों पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।

तलवार और कापा से हुए हमले में घर के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित परिवार ने उपचार करने के बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार