हल्द्वानी: मानसिक रूप से परेशान युवक ने जहर खाकर जान दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे के आदी और मानसिक रूप से परेशान युवक ने जहर खा लिया। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

बसंतपुर किशनपुर गौलापार निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि वह यहां अपने छोटे भाई निरंजन सिंह और विमल सिंह (36 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह के साथ रहते थे। विक्रम के मुताबिक विमल नशे का लती था। इसके चलते उसे कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन उसकी लत नहीं छूटी।

करीब एक हफ्ते से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसे आवाजें सुनाई देतीं थी और डर लगता था। इसी वजह से वह दराती लेकर चलता था। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे वह घर में बने गोदाम में गया। गोदाम में एक्सपायर होकर बुरादे में बदल चुकी सल्फास रखी थी, जिसे विमल ने खा लिया। इलाज के लिए उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार