Kanpur Dehat Crime: तीसरे चरण का चुनाव कराकर लौटा होमगार्ड...हालत बिगड़ने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में होमगार्ड की हालत बिगड़ने से मौत हो गई


कानपुर देहात, अमृत विचार। तीसरे चरण की चुनाव ड्यूटी कराकर लौट रहे होमगार्ड की सिकंदरा कस्बा में अचानक तबियत बिगड़ गई। तभी राहगीरों ने उन्हे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

अमराहट थाना क्षेत्र के महेषपुर गांव निवासी हरिशंकर(55) होमगार्ड में नौकरी करते थे। जो तीन दिन पूर्व आगरा में लोकसभा चुनाव कराने गए बुधवार की सुबह आगरा से तीसरे चरण का चुनाव कराकर वापस लौट रहे थे।अभी वह सिकंदरा कस्बा पंहुचे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई इसके बाद उन्हें राहगीर नजदीक में बने निजी अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार किया उपचार के दौरान हरिशंकर की मौत हो गई। 

घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया पति की मौत से पत्नी रामसखी बदहवाष हो गई पुत्र अवधेश, बेटी, गुड्डी देवी, संतोषी, प्रीति देवी का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर  पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही संबंध में थाना प्रभारी सिकंदरा महेश कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर अग्रिम करवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: कन्नौज में गृहमंत्री अमित शाह बोले- हिंदुस्तान से पाकिस्तान का सारा काम करते हैं राहुल बाबा...

संबंधित समाचार