हल्द्वानी: 15 मई तक मतदात सूची में नाम जुड़वाएं, संशोधन कराएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बुधवार को नगर निगम सभागार में चुनाव से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, संगणकों एवं सुपरवाइजरों के साथ बैठक की और जरूरी निर्देश दिए।

नगर मजिस्ट्रेट वाजपेयी ने कहा कि नगर निकाय निर्वाचन-2024 की मतदाता सूची में यदि कोई मतदाता अपना नाम जोड़ना, संशोधन कराना चाहता है। मतदाता सूची में दर्ज किसी के नाम पर आपत्ति करना चाहता है। इस संबंध में अपने आवेदन जरूरी दस्तावेजों के साथ 9 से 15 मई तक सुबह 8 से 2 बजे तक संगणक को पेश कर सकता है।

ऐसी आपत्ति एवं समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में संगणकों की तैनाती कर दी गई है, इन्हें वार्डों की मतदाता सूची एवं प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसे मतदाता जिनका नाम, पता, वार्ड नंबर, आयु गलत दर्ज हुई है, एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से संशोधन करा लें।

ऐसे नव युवक/युवतियां जिनकी आयु 1 मई, 2024 को 18 वर्ष पूरी हो गई है और जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ हो, वे भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लें और मतदान प्रक्रिया में अवश्य भाग लें। उन्होंने कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ दायित्वों को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार